मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 के अनुपालन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर अजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर हर्ष सिंह बहरावत के निर्देशन में संस्था रक्त सेवा हिंदुस्तान ऑल इंडिया ब्लड हेल्प के सहयोग से आरोग्य केंद्र रावटी, तहसील सीतामऊ पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सीतामऊ एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड बलबीर सिंह धाकड़ एवं व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सीतामऊ अर्चना सिंह द्वारा माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया । संस्था रक्त सेवा हिंदुस्तान द्वारा न्यायाधीशों को भारत माता की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया गया। रक्तदान शिविर में 45 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया एवं 24 युवाओं द्वारा अपना अमूल्य रक्त किसी का जीवन बचाने हेतु दान किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को संस्था रक्त सेवा हिंदुस्तान द्वारा प्रमाण पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शिविर में रक्त सेवा हिंदुस्तान ऑल इंडिया ब्लड हेल्प संस्थापक नागेश्वर मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बाराम पाटीदार, प्रदेश सचिव संजय कुशवाह तथा शिविर आयोजन कर्ता नागेश्वर पाटीदार दिपक चौहान, प्रह्लाद पाटीदार एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।