BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर में बेरोजगारी और पेपर लीक के.. <<     VIDEO NEWS: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     VIDEO NEWS : कानका हत्याकांड के बाद उबाल:परिजन सड़क.. <<     छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<     BREAKING: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे स्वाभिमान.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारीज के नवदर्शकोत्सव पर एक हैं.. <<     मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक.. <<     उज्जैन जिले के तराना में नाली निर्माण बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खेत में कत्ल, सड़क पर बवाल, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, 300 का बिल.. <<     माउंट आबू में स्काउट गाइड के महा-प्रशिक्षण.. <<     मुरैना नगर निगम में भारी घमासान, बार-बार.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 8:02 pm
BIG REPORT : विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, नगरपालिका व नगरपरिषद सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ तथा सीएमएचओ को पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित हितग्राही की ई-केवायसी कराने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले की गुलाना तहसील में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। 

कलेक्टर कन्याल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यालय, आवास के जलकर एवं विद्युत के बकाया देयकों की राशि का मिलान कर राशि जमा कराएं। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी जिले में पदस्थ है एवं उनका शाजापुर जिले का वोटर कार्ड नहीं बना है, वे अधिकारी एवं कर्मचारी बीएलओ के माध्यम से जिले की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नामांकन, बटवारा एवं सीमांकन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगरपालिका के सीएमओ को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए वे प्रति शुक्रवार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर ने जिले में बाढ़ की संभावनाओं के संबंध में सभी जनपद पंचायत के सीईओ, नगरपालिका सीएमओ, अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बाढ़ के दौरान बाढ़ पीढ़ितों के लिए भोजन, पेयजल एवं ठहराने की व्यवस्था आदि की पूर्व से तैयारी रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र का भ्रमण कर बिना मुंडेर के कुएं एवं खुले पड़े बोरवेल का चिन्हांकन कर, कुओं में जाली एवं मुंडेर बनवाएं। इसी तरह खुले पड़े बोरवेल को भी भरवाकर बंद कराएं, जिससे कोई दुर्घटना घटित न हो।

स्थानांतरण करवाने वाले शासकीय सेवकों से आवेदन के प्रस्ताव आमंत्रित

कलेक्टर किशोर कन्याल ने शाजापुर जिले के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जिले के भीतर स्थानांतरण के लिए नीति अनुसार संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्थानांतरण करवाने वाले इच्छुक कर्मचारियों के आवेदन प्राप्त कर प्रस्ताव सहित कलेक्टर कार्यालय में 27 जून 2023 को प्रात: 11.00 बजे तक अनिवार्य रूप से भिजवाएं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों को जिला प्रभारी मंत्री से अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा।

नशामुक्ति की दिलाई शपथ

कलेक्टर किशोर कन्याल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव, नगरपालिका प्रभारी सीएमओ महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, वरिष्‍ठ जिला कोषालय अधिकारी जीएल गुवाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE