BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना और दालों के दाम में आई गिरावट, डॉलर.. <<     NEWS : पक्षियों के लिए समाज सेवियों ने बांधे.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ प्रशिक्षण कार्यशाला.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की खाकी और मंगलवाड़ रोड़, जब.. <<     NEWS : शहर में खुले नाले दे रहे दुर्घटनाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर में पंचकोसी यात्रियों के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले जिला दंडाधिकारी.. <<     KHABAR : मनासा की महेश भवन धर्मशाला अधिग्रहित,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के नीमच.. <<     VIDEO NEWS: रतलाम में सीएम मोहन की सभा: कंस से की.. <<     KHABAR : जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था द्वारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जिला निर्वाचन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 6:23 pm
REPORT : मध्य प्रदेश देश पहला ऐसा राज्य जहां सीएम राईज स्कूल स्थापित हुए, मंदसौर में विकास  कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन समारोह में प्रभारी मंत्री दत्तीगांव ने कहा, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। विकास पर्व के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव साथ ही वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने 7 करोड़ 99 लाख 14 हजार की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय दलोदा का लोकार्पण किया। 
इस अवसर पर मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नानालाल अटोलिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नरेश चंदवानी, हेमंत धनोतिया, मुकेश काला, राधेश्याम पाटीदार, मदन लाल राठौर, सरपंच सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी,  ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।
लोकार्पण अवसर पर प्रभारी मंत्री राजवर्धन दत्तीगांव द्वारा कहा गया कि मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य जिसने सीएम राईज स्कूल स्थापित किए। आज भारत विश्व में सर्वाधिक तकनीकी मानव संसाधन रखने वाला देश बन गया है। भारत देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य को भी निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के क्लास फ्री में चलाए। विद्यार्थियों  को प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है।  इसको पहचाने तथा आगे बड़े। युवाओं की पाठशाला में खेल का मैदान होना चाहिए तथा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करें।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव ने कहा की नई शिक्षा नीति ने उम्र की सीमा समाप्त कर दी है। अब किसी भी उम्र में कॉलेज में एडमिशन लिया जा सकता है। अब पढ़ाई करने के लिए कोई उम्र नहीं है। अपनी इच्छा अनुसार कभी भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। अंग्रेजों ने ज्ञान को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा पर उम्र की सीमा लगा दी। लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत इस को समाप्त कर दिया। नई शिक्षा नीति में अब सब कुछ बदल दिया गया। नए पाठ्यक्रम में बहुत कुछ शामिल किया गया है। अब नए पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत और भारतीय संग्राम की कहानियां बताई जाएगी। डिग्री कागज का टुकड़ा न हो। इस आधार पर शिक्षा नीति बनाई गई है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि कॉलेज में नए- नए कोर्स खोलें। उन्होंने इस अवसर पर कॉलेज में ई लाइब्रेरी देने की घोषणा की। अब एनसीसी, एनएसएस पाठ्यक्रम का हिस्सा होगें।

वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि, मुख्यमंत्री 2 अगस्त को पिपलिया मंडी में करेंगे 876 करोड़ की मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। सरकार ने इस क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास के काम किए। प्रजातंत्र में जनता मालिक होती है। जनता जिसको कुर्सी पर बिठाती है, वह सेवक होता है।

मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि, दलोदा के आसपास मुख्य मार्ग पर 500 करोड रुपए के विकास के काम किए गए हैं। आज दलोदा में कॉलेज का लोकार्पण हुआ है। इससे अनेक गावों के बच्चों को लाभ मिलेगा। एक समय था जब बच्चे कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए मंदसौर जाया करते थे। अब क्षेत्र के बच्चों को इतना दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह कॉलेज सेंटर में स्थापित हुआ है। दलोदा तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री की व्यवस्था भी हो। इसके साथ ही 1 दिन एसडीम कार्यालय भी लगे। कार्यक्रम के अंत में हॉकी के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE