BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 3:44 pm
KHABAR : फर्स्ट टाइम वोटर्स को बांटे गिफ्ट, बुजुर्गाे का किया सम्मान, सेवा संकल्प युवा संगठन ने मतदान को प्रोत्साहित करने रशीदिया स्कूल पर किया आयोजन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान के लिए भोपाल में कई सामाजिक संगठनों ने जागरूकता अभियान चलाकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। वहीं कई संगठनों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने विभिन्न उपहार और पुरस्कार भी बांटे। इसी के तहत सेवा संकल्प युवा संगठन भोपाल ने पोलिंग बूथ रशीदिया स्कूल में प्रथम बार वोट करने वाले युवाओं को गिफ्ट बांटे। साथ ही मतदान केन्द्र पहुंचे बुजुर्गों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया।


संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि सुबह 11 बजे से भोपाल के पोलिंग बूथ रशीदिया स्कूल के बाहर प्रथम बार मतदान करने वाले 87 युवाओं को उंगली पर निशान दिखाने पर उपहार दिए गए। वहीं 70 वर्ष से उम्र के 118 बुजुर्गों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।


युवाओं ने उपहार लेकर सेल्फी सोशल मीडिया पर की पोस्ट
मालवीय ने बताया कि संगठन के द्वारा पोलिंग बूथ के बाहर युवाओं के लिये उपहार, बुजुर्गों के लिए चेयर, ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। जिससे युवाओं और बुजुर्गाे में उत्साह दिखा, इस अवसर पर संगठन के यश जैन, राजेश साहू, राकेश कनोजिया, सुमित मालवीय, विवेक श्रीवास्तव, दीपक साकरे, प्रियंक जैन, अजय सेंगर सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE