BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 4:41 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रतिशत बढाने के लिए स्‍वप्रेरणा से हर सम्‍भव प्रयास करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी स्‍वप्रेरणा से मतदान का प्रतिशत बढाने का हर सम्‍भव प्रयास करें। वे स्‍वयं अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ बूथ पर जाकर मतदान अवश्‍य करें और अन्‍य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। गर्मी को देखते हुए मतदाताओं को समझाईश दे, कि वे सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे बजे तक मतदान केंद्र पर पहुचं कर मतदन अवश्‍य करें। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में लोकसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही। 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड , उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू व अन्‍य जिला अधिकारी, एसडीएम नीमच, जावद एवं मनासा उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर जैन ने अधीक्षण यंत्री म.प्र.प.क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को निर्देश दिए कि वे मतदान केंद्रों पर एवं मतदान दलों को सामग्री वितरण स्‍थल पर 11 से 13 मई तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। मतदान केंद्र स्‍थल पर लाईन स्‍टाफ की ड्यूटी लगाकर उनके मोबाईल नम्‍बर जिला निर्वाचन कार्यालय को शेयर करें। कलेक्‍टर ने सभी सहायक रिटर्निंग आफीसरों से कहा कि वे मतदाता पर्ची वितरण कार्य की नियमित समीक्षा करें और सुनिश्चित करें, कि प्रत्‍येक मतदाता को मतदाता पर्ची का वितरण हो जाए। कोई भी मतदाता, मतदाता पर्ची पाने से वंचित ना रहे।

कलेक्‍टर ने कहा कि मतदान दिवस 13 मई को इव्‍हीएम संबंधी तकनीकी समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के लिए भेल के ईंजीनीयर्स,ईव्‍हीएम संबंधी मास्‍टर ट्रेनर्स टीम को विभिन्‍न स्‍थानों पर तैनात करें। जिससे कि कोई तकनीकी समस्‍या होने पर, कम से कम समय पर टीम संबंधि‍त मतदान केंद्र पर पहुचंकर समस्‍या का समाधान कर सके। कलेक्‍टर ने सभी ए.आर.ओ.को निर्देशित किया कि वे सभी पीठासीन अधिकारियों को मतप्रतिशत एप डाउनलोड करवा दे और मतदान दिवस पर मतदान के प्रतिशत एवं अन्‍य जानकारी समय सीमा में मतप्रतिशत एप पर पीठासीन अधिकारी अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने चयनित मतदान केंद्रों को दिव्‍यांग फ्रेण्‍डली बनाने के निर्देश भी दिए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE