BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 5:50 pm
KHABAR : मतदान करने पर जिले के विभिन्‍न प्रतिष्‍ठानों, संस्‍थानों व्‍दारा दी जा रही है आकर्षक छूट, जिले में 13 मई को बूथ पर जाकर करें मतदान, नीली स्‍याही का निशान दिखाकर पाए छूट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को होने वाले मतदान में मतदाता, मतदान केंद्र पर जाकर, मतदान अवश्‍य करें और मतदान करने का ऊंगली पर नीली स्‍याही का निशान दिखाकर विभिन्‍न संस्‍थानों, प्रतिष्‍ठानों और दुकानदारों व्‍दारा दी जा रही छूट का लाभ अवश्‍य लें।

मतदान कर निशान दिखाए- निरूशुल्‍क बी.पी.शुगर की जांच करवाएंरू- नीमच जिला प्रशासन की पहल पर वधवा नर्सिंग होम, विकास नगर  नीमच,चौरडिया हॉस्पिटल, एलआईसी चौराहा, अम्बेडकर रोड नीमच  ज्ञानोदय हॉस्पिटल, कनावटी,श्रीराम हॉस्पिटल, गांधीनगर नीमच,. मेवाड़ हॉस्पिटल, विकास नगर नीमच, चौधरी नर्सिंग होम, मेहनोत नगर नीमच ,सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर, डाक बंगले के सामने नीमच,विनायक हॉस्पिटल, इंदिरा नगर नीमच , पोरवाल चिकित्सालय एवं पैथोलाजीलेब, शास्त्री नगर, नीमच एवं  गर्ग नर्सिंग होम, मेहनोत नगर नीमच द्वारा 13 मई को मतदान करने का नीली  स्याही का निशान दिखने वाले मतदाताओं की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निशुल्क जांच की जावेगी अधिकाधिक मतदाताओं से मतदान कर अपने ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निशुल्क जांच करवाने का आह्वान किया गया है।

मतदान कर, फिल्‍म देखने पर 50 प्रतिशत छूट पायेरू-एसडीएम मनासा  पवन बारिया ने बताया, कि 13 मई को लोकसभा निर्वाचन में मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर, मतदान करें और अपनी ऊंगली पर मतदान करने की नीली स्‍याही का निशान दिखाकर रतन सिनेप्‍लेक्‍स टॉकीज मनासा में फिल्‍म देखने पर 50 प्रतिशत की छूट प्राप्‍त कर सकते है। उन्‍होने मनासा क्षेत्रवासियों से शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की है।

मनासा के मेडिसीन चायवाला दुकान संचालक ने भी मतदान कर नीली स्‍याही का निशान दिखाने वाले मतदाताओं को 13 मई को निरूशुल्‍क चाय पिलाने की घोषणा की है।

पेट्रोल डीजल पर दो लीटर की छूट पायेरू-रामपुरा के रियल पेट्रोलियम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई है। इसके तहत जो भी मतदाता, 13 मई को मतदान कर,  मतदान करने का नीली स्‍याही का निशान दिखाकर, पेट्रोल- डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर की छूट प्राप्‍त कर सकेगें। जिले के मतदाताओं से मतदान के दिन 13 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर, मतदान करने की अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE