BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 3:22 pm
KHABAR : इंदौर में सर्व ब्राह्मण युवा संगठन की बैठक, परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर 9 मई को सुखलिया से निकालेंगे शोभायात्रा, सभी सनातनियों से शामिल होने का आग्रह, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर 9 मई को परशुराम मंदिर (दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा चौराहा, सुखलिया) से शाम 5 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों और ब्राह्मण उपवर्गों के पदाधिकारियों की बैठक, पांचाल धर्मशाला, न्यायनगर में हुई, जहां वक्ताओं ने विचार रखे।


परशुरामजी सभी सनातनियों के आराध्य
संगठन के संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में अध्यक्ष संदीप जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम, संपूर्ण मानव जाति और सभी सनातनियों के आराध्य हैं।


अतः शौर्य यात्रा में सभी हिन्दू सम्मिलित हों, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न समाजों से सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म और हमारी संस्कृति हमें एकसूत्र में बांधती है और भगवान राम हों या परशुराम, ये सभी हमारे आराध्य हैं, अतः इन्हें मानने वाले सभी एक ही हैं, यह संदेश इस यात्रा के माध्यम से दिया जाएगा। शौर्य यात्रा का कई मंचों से स्वागत किया जाएगा और वे मंच केवल ब्राह्मण समाज या संगठनों के ही नहीं, अपितु समूचे हिंदू समाज द्वारा लगाए जाएंगे।


​​​​​​​बड़ी संख्या में उपस्थित हुए समाजजन
बैठक में पं. योगेश मिश्रा, पं. चंद्रमोहन दुबे, पार्षद पं. मनोज मिश्रा, पं. अनूप शुक्ला, पं. अशोक भट्ट, पं. रानू अग्निहोत्री, पं. योगेंद्र महंत, पं. सत्येंद्र शर्मा, पं. पवन त्रिपाठी, पं. कोमल दीक्षित, पं. अशोक चतुर्वेदी, पं. राकेश शर्मा, पं. दीपक शर्मा, पं. गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन पं. दिनेश दवे ने किया और आभार पं. राजेश हरदेनिया ने माना। विभिन्न इकाइयों से अमित त्रिवेदी, मयंक पाठक, राहुल उपाध्याय, चंदू पहलवान, जय वैष्णव, योगेश शर्मा, सुरेश शर्मा, मनीष जोशी, प्रकाश जोशी, शैलेन्द्र व्यास, सौरभ दुबे, उमेश शर्मा, चन्द्र शेखर शर्मा, राजीव आचार्य, मुकेश शर्मा, शरद शर्मा, श्रीकांत उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE