BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 5:19 pm
KHABAR : ज्ञानोदय के छात्र मतदाताओं को करेंगे जागरूक, मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा समय-समय पर राष्ट्र के संवेदनशील मुद्दों पर अपनी आवाज बुलन्द की जाती है। कुछ दिन पूर्व जल संरक्षण हेतु रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा हैं। 
 

संस्था के निदेशक डॉ. गरिमा चौरसिया एवं डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि फार्मेसी एवं नर्सिंग डिपार्टमेंट के छात्रों द्वारा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये जा रहे हैं। 


उक्त आयोजन 8 मई को प्रातः 11 बजे भारतमाता चौराहा (फोर जीरो), 11.30 बजे सब्जी मण्डी चौराहा एवं, दोपहर 12 बजे प्राइवेट बस स्टैण्ड चौराहे पर आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें जिले के अधिकारी गणों, समाजसेवी संस्थाओं को पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को आमंत्रित किया गया हैं।   


संस्था के प्राचार्यगण डॉ. सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, ऋचा सक्सेना, डॉ. दिनेश पाटीदार, डॉ. कल्पना पाटीदार, डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. विनिता डाबर, डॉ. दुर्गा चौहान ने नीमच की जनता से अपील की कि वे उक्त आयोजन में उपस्थित होकर सफल बनावें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE