BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 12:54 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ सिस्टम आज एमपी में कराएगा झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में आज दो सप्ताह की लंबी खेंच के बाद बारिश का ब्रेक खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। नीमच जिले में भी इस बार मानसून की बैरूखी से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। यहीं स्थिति समूचे प्रदेश की है। बारिश के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 20.9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 40 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी थी। 

सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से सिस्टम एक्टिव होने से आज सोमवार को मानसून ब्रेक खत्म हो जाएगा। सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 5 सितंबर से अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। 6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो सकता है। इससे मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है।

24 घंटे में यहां होगी बारिश- 
प्रदेश में 24 घंटे में जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों (अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया) में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं मालवा के रतलाम, इंदौर, मंदसौर, नीमच सहित राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। यहां 48 घंटे बाद मानसून की बारिश होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE