BREAKING NEWS
NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<     खरगोन के ऊन थाने में साइबर सुरक्षा जागरूकता.. <<     KHABAR : जल संकट- हाथों में बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, शाजापुर पुलिस ने.. <<     KHABAR : रतलाम में विधायक का पैदल मार्च, रोकने दौड़े.. <<     CM डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे से बढ़ीं.. <<     BIG NEWS : एमपी के किसानों को सीएम की सौगात, शून्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझकर पुण्य कर्म करें,.. <<     खरगोन के जैतापुर में सनसनीखेज वारदात,24 साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 5:00 pm
KHABAR : कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि मोर्चा ने निकाली रैली, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त कृषि मोर्चा की अगुवाई में सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। रैली के रूप में पहुंचे अधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष और डीडीए आरपीएस नायक और कृषि विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष केके थापक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर गिरी ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।


मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण संघ के सहसचिव एमआर मंसूरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 2016 से पदोन्नति के कारण खाली पड़े उच्च पदों पर राजस्व और पुलिस विभाग की तरह पांच स्तरीय वेतनमान के साथ ही पदनाम भी दिया जाए। कृषि विकास अधिकारी विकासखंड स्टाफ का पद होने के कारण इस पद को राजपत्रित घोषित किया जाए।


ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 3200 कृषि विकास अधिकारी 3600 और ब्रिटिश कृषि विकास अधिकारी 4200 का ग्रेड पे दिया जाए। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार नवनियुक्त कृषि अधिकारियों को दूसरे वर्ष से 100 प्रतिशत किया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। ज्ञापन देने में राजपत्रित अधिकारी संघ के कमलेश राठौड़, कपिल मीणा, बनप सिंह वर्मा मौजूद थे। आभार उदय कुमार अग्निहोत्री ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE