BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 6:06 pm
KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी नारायण शर्मा गुरुजी का किया सम्मान, आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिए मिला सम्मान, हर्कियाखाल बालाजी धाम में हर्ष का माहौल, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम के चरण सेवक पूज्य पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा गुरुजी को कर्नाटक के राज्यपाल आदरणीय श्री थावरचंद गेहलोत द्वारा कर्नाटक राज्य भवन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुरुजी के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान, जनकल्याणकारी सेवाओं तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के प्रति उनकी समर्पित साधना के लिए प्रदान किया गया।

राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदत्त यह सम्मान न केवल पूज्य गुरुजी के लिए, बल्कि श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम से जुड़े समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय है।

पूज्य गुरुजी के सान्निध्य में समाज में धार्मिक जागृति, संस्कारों के संवर्धन तथा मानव सेवा के जो कार्य निरंतर संचालित हो रहे हैं, यह सम्मान उन सभी प्रयासों की सार्थकता का प्रतीक है। उनकी प्रेरणा से अनेक सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियां जनकल्याण के उद्देश्य से निरंतर संचालित की जा रही हैं।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त भक्तगण एवं श्रद्धालु परिवार ने पूज्य गुरुजी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित करते हुए भगवान श्री हर्कियाखाल बालाजी महाराज से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर लोककल्याणकारी सेवा के लिए प्रार्थना की है।

हरकियाखाल बालाजी मंदिर समिति ने इस सम्मान के लिए कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाजसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE