BREAKING NEWS
KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<     खरगोन के ऊन थाने में साइबर सुरक्षा जागरूकता.. <<     KHABAR : जल संकट- हाथों में बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, शाजापुर पुलिस ने.. <<     KHABAR : रतलाम में विधायक का पैदल मार्च, रोकने दौड़े.. <<     CM डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे से बढ़ीं.. <<     BIG NEWS : एमपी के किसानों को सीएम की सौगात, शून्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझकर पुण्य कर्म करें,.. <<     खरगोन के जैतापुर में सनसनीखेज वारदात,24 साल के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 5:14 pm
KHABAR : जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जगह-जगह मतदाता ले रहे मतदान की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी, कॉलेज के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गांव में मतदान करने के लिए मतदाता शपथ ले रहे हैं। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि, ष्मैं भारत की/का नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेती/लेता हूं कि मैं, अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखूंगी/रखूंगा तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगी/करूंगा। शपथ की साथ ही ऐसे युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। ऐसे युवा मतदाता से अपील की गई कि वह फार्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को ईवीएम वीवीपैट की प्रक्रिया की जानकारी के साथ ही मतदान केंद्र जाकर हर मतदाता को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर मतदाता को मतदान करना नैतिक जिम्मेदारी है इसकी जागरूकता हम स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कर रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के संपादन मे जिन विभागों तथा अधिकारियों को दायित्व दिया गया है वह पूरी जिम्मेदारियां से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते समय ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी भी दी जा रही हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का संशय अगर होता है तो उसका समाधान तुरंत किया जा रहा हैं। ग्रामीण हाट बाजारों में स्वीप गतिविधियां की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु हर विधानसभा क्षेत्र मे महिलाओं को भी मतदान का महत्व बताया जा रहा।

समस्त मतदान केन्द्रों मे न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। इस बार पहली बार मतदाताओं को वोटर इनफॉरमेशन स्लिप भी प्रदान की जाएगी। इस बारे में भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE