BREAKING NEWS
NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<     खरगोन के ऊन थाने में साइबर सुरक्षा जागरूकता.. <<     KHABAR : जल संकट- हाथों में बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, शाजापुर पुलिस ने.. <<     KHABAR : रतलाम में विधायक का पैदल मार्च, रोकने दौड़े.. <<     CM डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे से बढ़ीं.. <<     BIG NEWS : एमपी के किसानों को सीएम की सौगात, शून्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 5:40 pm
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज, क्लीन एयर सर्वे के विजेता शहरों को किया पुरस्कृत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश पर्यावरण विभाग के सहयोग से भोपाल में गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम पहली बार दिल्ली से बाहर भोपाल में आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में प्रथम तीन स्थान पाने वाले शहरों को भी पुरस्कृत किया गया। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को प्रथम, आगरा द्वितीय, ठाणे तृतीय, 3 से 10 लाख आबादी श्रेणी में अमरावती प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय, गुंटूर तृतीय और 3 लाख से कम आबादी की श्रेणी में परवानू प्रथम, काला अंब द्वितीय और अंगुल तृतीय रहे हैं। इन शहरों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। 10 लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में इंदौर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और व नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति प्रेम और पर्यावरण प्रेम भारत की माटी में है। भारत ने हजारों साल पहले ही कह दिया था कि प्रकृति का शोषण नहीं बल्कि उसका दोहन करो। भारत ये कहता है कि ष्एक ही चेतना हम सभी में हैष्। वसुधैव कुटुंबकम, आत्मवत् सर्वेभूतेषु, जियो और जीने दो यह भारत के इसी दृष्टिकोण को दर्शाता है। प्रधानमंत्री जी ने भी इसी मंत्र को दुनिया को दिया है ष्मिशन लाइफष्।


मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि स्वच्छ वायु के लिए जो प्रयत्न हमने किए हैं उसके बेहतर परिणाम आए हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- 2023 में इंदौर को प्रथम, भोपाल को 5वां, जबलपुर को 13वां और ग्वालियर को 41वां स्थान प्राप्त हुआ है। 3 लाख से 10 लाख तक की श्रेणी में सागर को 10वां और 3 लाख से कम आबादी वाले शहर में देवास को 6वां स्थान मिला है। सभी नगरों को बहुत-बहुत बधाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE