BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 6:14 pm
NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय गायत्री जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, उमड़ा आस्था का सैलाब, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ, चित्तौड़गढ़ पर गायत्री जयंती के पावन पर्व पर आयोजित दो दिवसीय भव्य महोत्सव हर्षाेल्लास व पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन में कलश यात्रा, दीप महायज्ञ और वैदिक संस्कारों सहित विविध कार्यक्रमों में नगर के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


आयोजन के तहत 23 जून को सायं 5 बजे हाथीकुंड मधुबन से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश पूजन के पश्चात् शुरू हुई इस यात्रा में सजी हुई बग्गी में माँ गायत्री और माता सावित्री की सजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रज्ञा गीतों की गूंज के बीच मातृशक्ति ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। शक्तिपीठ पहुंचने पर देवमंच से सभी कलशधारी शक्ति स्वरूपा माताओं और बहनों का भव्य स्वागत किया गया। रात्रि में शक्तिपीठ परिसर में संगीतमय श्दीपयज्ञश् का आयोजन हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परमपूज्य गुरुदेव पं. राम शर्मा आचार्य, परमवंदनीया माताजी और माँ गायत्री की आराधना कर विश्व शांति की प्रार्थना की गई।


बुधवार को प्रातः विशाल श्गायत्री महायज्ञश् का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु यज्ञ स्थल पर पुंसवन, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत (जनेऊ) और दीक्षा जैसे 30 से अधिक विभिन्न वैदिक संस्कार संपन्न कराए गए।


इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कार्यक्रम में शिरकत की, गायत्री परिवार की ओर से मुख्य ट्रस्टी देवी लाल प्रजापति एवं राजन माली ने उपरना पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। विधायक महोदय ने महायज्ञ मे शहर की खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर जोगणिया माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने श्रद्धालुओं को संबोधित कर अपना मार्गदर्शक उद्बोधन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, रघु शर्मा, भरत जागेटिया, अनिल ईनाणी, शेलेन्द्र झंवर, प्रकाश मेहता और विनीत तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों का स्वागत चंद्र शेखर पालीवाल एवं नवीन माली द्वारा किया गया।


इस पावन अवसर पर शक्तिपीठ और धर्म-कर्म के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) का विशेष रूप से सम्मान किया गया। अतिथिगणों व ट्रस्ट मंडल द्वारा पार्वती देवी टेकचंदानी और राजमल जी डगवार को ने उपरना पहनाकर उनका सम्मानित तथा उनके पुनीत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।


इस वृहद और दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ प्रबंध ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य रूप से मुख्य ट्रस्टी देवी लाल प्रजापति, सहायक ट्रस्टी किरण यादव, तथा ट्रस्टीगण तुलसीराम धाकड़, गायत्री धाकड़, बाबू लाल माली, प्रभा पालीवाल, अशोक कुमार जैन और अशोक कुमार सोनी के अथक प्रयासों व उत्कृष्ट प्रबंधन से संपूर्ण कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हुआ।


महायज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे (महाप्रसादी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट समिति द्वारा सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE