BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच शहर के इंदिरा नगर विस्तार में जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में शिविर का हुआ आयोजन, हज को.. <<     KHABAR : शहर के जवाहर नगर में कचरा गाड़ी नहीं आने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन की वार्षिक.. <<     KHABAR : खाटू श्याम, मां भगवती मंदिर का स्थापना.. <<     KHABAR : कन्या स्कूल के सरकारी पुस्तक मेले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूजा-अर्चना के बाद 57 श्रद्धालुओं का दल चार.. <<     NEWS : ध्रुव ओझा ने 12वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त.. <<     KHABAR : शंकराचार्य मठ में केवट जयंती पर विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव जामरनिया के खेत पर पेड़.. <<     NEWS : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पानी की.. <<     NEWS : मध्यम वर्ग के सपनो को साकार करना ही अर्बन.. <<     KHABAR : छात्र ने थर्माकोल से बनाई केदारनाथ मंदिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य.. <<     VIDEO NEWS: Jyotiraditya Scindia की मां का निधन, राजमाता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 3:49 pm
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत रैली निकालकर किया निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान, स्वीप के तहत बल्नरेवल बस्तियों में विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ जारीं, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों से जुड़ी बल्नरेवल बस्तियों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र 15-ग्वालियर के चार मतदान केन्द्रों से जुड़ी बस्तियों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही लोगों को 17 नवम्बर के दिन अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।          

बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी क्रमांक-1 से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर के मतदान केन्द्र क्रमांक-111, 112, 120 व 121 से जुड़ी बस्तियों में रैली निकाली गई। एक्सीलेंट कॉन्वेंट स्कूल से शुरू हुई रैली मानसिक कॉलेज होते हुए आगे बढ़ी। रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं सहित जागरूक महिलाएँ मतदाता जागरूकता पर केन्द्रित नारों से लिखीं तख्तियाँ लेकर आगे बढ़ीं और सभी से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। जिनमें “अंतर्मन से देना वोट बदले में नहीं लेना नोट”, “भारत देश महान है करते सब मतदान हैं”, “उम्र 18 पूरी है वोट डालना जरूरी है”, “प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं”, “ईवीएम से देंगे वोट कहते हैं डंके की चोट” और “आओ मिलकर अलख जगाएँ शत-प्रतिशत मतदान कराएँ” जैसे नारे शामिल हैं ।

कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास डॉ. मनोज गुप्ता व बीआरसी राकेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE