BREAKING NEWS
KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 2:17 pm
KHABAR : ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, जॉली कुरियन अध्यक्ष व अनिल नायर सचिव निर्वाचित, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मलयाली समाज की अग्रणी सामाजिक संस्था ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन भोपाल स्थित एस.एन. हॉल, सुभाष नगर में संपन्न हुआ। एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में जॉली कुरियन अध्यक्ष एवं संत हिरदाराम नगर के अनिल नायर सचिव चुने गए हैं। पदाधिकारियों का चयन तीन साल के लिए किया गया। वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता सी. अशोकन ने की। सचिव अनिल कुमार नायर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष जोली इलन्तूर ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया।


चुनाव अधिकारी कलाधरन पंचेना की देखरेख में हुए चुनाव में अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के. रामचन्द्रन नायर शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें सी. अशोकन भोपाल एवं जॉली इलन्तूर नर्मदापुरम कोषाध्यक्ष, अनिल नायर प्रदेश सचिव आष्टा निर्वाचित हुए।


सम्मेलन में संस्था द्वारा शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए अलग से फंड बनाने का निर्णय लिया गया। महिला शाखा अध्यक्ष के रूप में डॉ. बीना कुरियन, यूथ विंग अध्यक्ष के रूप में स्मिता आचार्य एवं संयुक्त सचिव के रूप में अनिमोन के.वर्गीस मंडीदीप, इन्दुराज पीयू देवास, पी. दिनेश सारणी निर्वाचित हुए। स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE