मुलताई। कन्या स्कूल में आज पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में पालकों को उचित दामों पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकारी स्तर पर इस मेले का आयोजन करवाया गया है। शिक्षा विभाग ने इस मेले को आयोजित करवाया है।
दरअसल कुछ प्राइवेट स्कूल महंगे दामों पर पालकों को पुस्तक और कॉपियां खरीदने पर मजबूर करते है। पालकों को इसी लूट से बचाने के लिए अब शिक्षा विभाग ने पुस्तक मेले का आयोजन किताबहै। नगर के कन्या स्कूल में यह पुस्तक मेला आज बुधवार को लगाया गया है। जिसमें सभी स्कूलों की पुस्तक उपलब्ध करवाई गई है। पालक इस पुस्तक मेले से उचित दामों पर पुस्तक के खरीद रहे हैं।
बीआरसीसी आशीष शर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग से मिले पत्र के अनुसार और जिला कलेक्टर बैतूल सहित जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 क्रय किये जाने वाली पुस्तके, यूनिफार्म, कापी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर सुलभ कराए जाने के लिए विशष खण्ड स्तर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई में पुस्तक मेले का आयोजन किया है। जिसमें सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय के पालक, अभिभावक, छात्र शामिल हो रहे है।