चित्तौड़गढ़। समाजसेवी दीपक ओझा के सुपुत्र और बिरला शिक्षा केन्द्र के होनहार विद्यार्थी ध्रुव ओझा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड में 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में विज्ञान संकाय में प्रथम पांच टॉपर पर रहकर नगर का गौरव बढ़ाने के साथ ही स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।
दीपक ओझा ने बताया कि बिरला शिक्षा केंद्र चित्तौड़गढ़ में कक्षा 12वीं में अध्यनरत ध्रुव ने साइंस संकाय में केमिस्ट्री में 99 प्रतिशत, फिजिक्स में 90 प्रतिशत और मैथ्स में 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इस उपलब्धि पर छात्र व उनके परिजन व स्कूल स्टाफ को कई गणमान्य जन ने बधाई दी।