भोपाल। प्लेटिनम प्लाजा स्थित मां वैष्णोधाम आदर्श नौदुर्गा मंदिर टीटी नगर में खाटू श्याम एवं मां भगवती मंदिर का वार्षिक स्थापना उत्सव 21 से 23 मई तक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
मंदिर के व्यवस्थापक पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि उत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम और मां भगवती को करीब 10 किलो वजन का चांदी का मुकुट, छत्र एवं श्रृंगार अर्पित किया जाएगा। तिवारी ने बताया कि मुकुट और छत्र नाथद्वारा से बनवाया गया है। पहले दिन सुबह 8 बजे अभिषेक एवं पूजा के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद तीन दिन तक कार्यक्रम चलेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।