BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 2:50 pm
KHABAR : रतलाम के आलोट में अब त्रिकोणीय मुकाबला, रतलाम के आलोट में निर्दलीय रमेश मालवीय ने नाम वापस लिया, कांग्रेस के बागी प्रेमचंद गुड्डू को मनाने की कोशिश जारी, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। आलोट में भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार रमेश मालवीय ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है। भाजपा पदाधिकारीयों और जिला प्रभारी प्रदीप पांडे से बैठक के बाद रमेश मालवीय ने नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करवाए जाने के बाद रमेश मालवीय अपने प्रस्तावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंच कर नामांकन फॉर्म वापस ले लिया।


रमेश मालवीय द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद आलोट में भाजपा के उम्मीदवार चिंतामणि मालवीय के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थी। लेकिन अब भाजपा ने इसे लेकर राहत की सांस ली है। वहीं, कांग्रेस से भी बगावत कर आलोट से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले प्रेमचंद गुड्डू अब भी चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। पार्टी के बड़े नेता प्रेमचंद गुड्डू से संपर्क कर नामांकन वापस लेने के प्रयास में लगे हुए हैं। यदि प्रेमचंद गुड्डू नामांकन वापस नहीं लेते हैं इस स्थिति में आलोट में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।वहीं, कांग्रेस की कलह का भाजपा उम्मीदवार को लाभ भी मिल सकता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE