BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशि वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 10:23 am
BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 19 समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों पर एफआईआर, करोड़ों के घोटाले की आशंका, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी में हुए एक बहुत बड़े फर्जीवाड़े (Scam) का भंडाफोड़ हुआ है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए भिंड और मुरैना जिले की कुल 19 सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी है। इस पूरे घोटाले में बिना फसल बोए ही फर्जी किसानों के नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में गेहूं बेचना दिखाया गया था, जिससे अब करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका जताई जा रही है।


मुरैना में 20 लोगों पर FIR, 15 पटवारी सस्पेंड
मुरैना जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 सहकारी समितियों पर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में 10 समिति प्रबंधक और 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नामजद आरोपी बनाया गया है। हल्का पटवारियों की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो तहसीलदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।


बिना जमीन और फसल के बेच दिया ‘कागजी’ गेहूं
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कई असली किसानों की जमीन पर उनके नाम का फर्जी इस्तेमाल कर रिकॉर्ड में गेहूं की बिक्री दिखा दी गई। वास्तव में उन जमीनों पर या तो वो फसल थी ही नहीं, या फिर किसानों को इस बात की भनक तक नहीं थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।


भिंड में भी हड़कंप, खातों की रकम होल्ड
भिंड जिले के लहार, रौंन और मिहोना क्षेत्र की 09 समितियों के प्रबंधक और ऑपरेटर भी अब इस जांच और एफआईआर के दायरे में आ चुके हैं। भिंड में 23 फर्जी किसानों के नामों को लेकर की गई शुरुआती जांच से कलेक्टर के.एल. मीणा असंतुष्ट नजर आए, जिसके बाद उन्होंने और गहन जांच के आदेश दिए हैं। फर्जीवाड़े के जरिए जिन खातों में सरकारी राशि ट्रांसफर की गई थी, प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उन बैंक खातों में रकम को होल्ड (फ्रीज) करवा दिया है। आरोपी प्रबंधकों पर विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिला सहकारी बैंक को भी पत्र लिखा जा चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE