खरगोन। जिले के कसरावद के बिलाल नगर बाबा की पहाड़ी पर, भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु में चयनित होकर खरगोन का नाम रोशन करने वाली आशियाना खान का बिलाल कमेटी द्वारा भव्य सम्मान किया गया। आशियाना जिले की पहली मुस्लिम बेटी हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।इस अवसर पर बिलाल कमेटी के सदर इमरान खलीफा ने आशियाना को शॉल, श्रीफल और डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने इस पहल के माध्यम से समाज में शिक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि आशियाना की यह उपलब्धि समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र को गर्व है। कमेटी के इस सराहनीय कदम की स्थानीय निवासियों द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।