नीमच। शहर में घायल बछड़े के उपचार के लिए मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने एक युवक को कथित रूप से गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गौसेवकों की टीम एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए बछड़े का उपचार करने के लिए चौकन्ना बालाजी चौराहा क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने एक युवक को कथित रूप से गाय को खंभे से बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक हरकत करते देखा।
गौसेवकों का आरोप है कि उन्हें देखते ही युवक गाय को खोलकर भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजू मीणा निवासी ग्राम बसनी, थाना पीपलखूंट, जिला प्रतापगढ़ राजस्थान बताया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शिकायतकर्ता पार्थ जोशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पशु के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में उल्लेख है कि आरोपी की हरकत से गाय को अनावश्यक पीड़ा पहुंची।