BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 7:33 pm
KHABAR : जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस, कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला मुख्यालय पर भी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक रंग बिखेरे गए। देश भक्ति गीतों के माध्यम से भारतीय जवानों का जोश व जुनून प्रदर्शित किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश की रंगरंगीली संस्कृति की झलक एवं मातृभूमि का वंदन थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात राष्ट्र गान व पुलिस बल द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, कलेक्टोरेट अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे देशभक्ति और संस्कृति के रंग बिखेरे गए, स्कूली बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से समां बांध दिया। उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से भारतीय जवानों के जोश का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की रंगरंगीली संस्कृति की झलक दिखाई गई तथा मातृभूमि के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया।सी.एम. राइज विनोबा स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य को अपने नाट्य के माध्यम से प्रदर्शित किया जिसमें अंग्रेजों के विरुद्ध रानी लक्ष्मीबाई की वीरतापूर्वक लड़ाई और स्वतंत्रता में उनके योगदान को बताया गया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने भी देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। अंत में मध्य प्रदेश गान हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE