BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 5:44 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की कृषि उपज मंडी और भरी दोपहरी का समय, जब मुंगफली लेकर पहुंचा अरनिया मामादेव का किसान तो हुआ कुछ ऐसा, फिर घटना की भनक लगते ही मंडी परिसर में दौड़े सुरक्षा गार्ड, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में एक किसान के साथ लाल गुलाब गैग क सदस्यों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। किसान ने इस संबंध में मंडी कार्यालय में सूचना दी है। किसान की सूचना के बाद मंडी सचिव एक्शन में आए और तत्काल मंडी इंस्पेक्टर समीरदास को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर मंडी सचिव ने सुरक्षा गार्ड के साथ किसान को परिसर में पहुंचाया और इस गैंग के एक सदस्य को मौके से पकड़ा। इसके बाद उक्त आरोपी को बघाना पुलिस के सुपूर्द किया। पुलिस आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अरनिया मामादेव का किसान अजय सिंह पिता रामलाल बंजारा बुधवार को 60 बोरी मुंगफली लेकर मंडी पहुंचा था। तभी लाल गुलाब गैंग के सदस्यों ने किसान को बरगलाकर 8 हजार रूपये की ठगी कर ली। किसान ने इस संबंध में मंडी कार्यालय पहुंचकर मंडी इंस्पेक्टर समीरदास को समूची घटना से अवगत कराया। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया के निर्देशन में इंस्पेक्टर ने किसान को आरोपितों की पहचान के लिए सुरक्षा गार्ड के साथ परिसर में पहुंचाया। जहां किसान ने एक आरोपी की पहचान की, बाकी तीन आरोपी मौके से भाग निकले। किसान के बताए अनुसार आरोपी सोहेल नाका नं. 4 बघाना को पहले मंडी कार्यालय लाया गया। इसके बाद उसे बघाना पुलिस के सुपूर्द किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी लाल गुलाब गैंक के एक सदस्य ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान चाकू लगने से सुरक्षा गार्ड घायल हुआ था। इसकी सूचना भी बघाना थाना पुलिस को दी गई थी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE