नीमच। बैंक अवकाश और पर्वों के चलते नीमच कृषि उपज मंडी में लगातार चार दिन नीलामी कार्य बंद रहेगा। व्यापारी संघ मंडी प्रांगण नीमच की ओर से जारी सूचना के अनुसार 12 सितंबर शनिवार को द्वितीय शनिवार के बैंक अवकाश तथा 13 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण मंडी में नीलामी नहीं होगी।
इसके बाद 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और 15 सितंबर मंगलवार को पर्यूषण-संवत्सरी पर्व के चलते भी नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी में नीलामी कार्य 16 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू होगा।