चित्तौड़गढ़। एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पकड़े जाने के बाद कोर्ट में साल 2019 से पेशियों पर नहीं पहुंचा था, जिसके कारण उसके नाम से वारंटी निकाली गई थी। पांच सालों से फरार होने के बाद उसके गांव आने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे पंजाब से दबोचा गया।
जीआरपी थानाधिकारी छोटू लाल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साल 2017 में एनडीपीएस के मामले में आरोपी कोटला, संगरूर, पंजाब निवासी अब्दुल मजीद पुत्र मोहम्मद हनीफ राई को गिरफ्तार किया गया था। साल 2019 से अब्दुल ने कोर्ट के पेशी में आना छोड़ दिया। कई पेशियों पर नहीं पहुंचने पर उसके नाम से स्थाई वारंटी निकाली गई। पुलिस के आने की सूचना से आरोपी अपने गांव से फरार हो जाता।
उन्होंने बताया कि आरोपी अब्दुल अपने गांव में खेती-बाड़ी का काम करता है लेकिन जब भी पुलिस उसके गांव पहुंची, वह अपने किसी न किसी रिश्तेदार के यहां छुप गया। जिसके कारण आरोपी 5 साल से फरार था। उसके वापस गांव आने की सूचना पर पुलिस पंजाब पहुंची और वहां से डिटेल कर चित्तौड़गढ़ लाई, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सांवर सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार रंजीत, शिवमल सिंह शामिल थे।