BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 3:11 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा प्रहार, नाकाबंदी में खुला नशे का खेल, मंदसौर से हरियाणा जा रही थी खेप, खाकी ने बीच रास्ते में तस्कर को दबोचा, पूछताछ कबूला ये नाम, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गरोठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 64 किलो 930 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ हरियाणा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डोडाचूरा से भरी वाहन भी जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा का एक व्यक्ति वाहन में अवैध मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-552 गरोठ बायपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टों में भरा 64 किलो 930 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर ली।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डोडाचूरा मंदसौर जिले से लेकर हरियाणा सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना गरोठ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE