BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 1:48 pm
BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का पर्दाफाश, मंदसौर पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्य आरोपी सहित चारों खूनी, इनमें एक नाबालिग भी शामिल, पुरानी रंजिश में दिया था इस खौफनाक वारदात को अंजाम, अब सभी रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने 27 जून को जग्गाखेड़ी रोड पर हुए रवि माली हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 27 जून को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि जग्गाखेड़ी अभिनंदन कच्ची सड़क पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि माली निवासी कर्मचारी कॉलोनी, मंदसौर के रूप में हुई।

मृतक के भाई सुमित माली की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदौर से एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी अजय वर्मा, आशीष वर्मा तथा संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व उनके भाई अरुण वर्मा की हत्या युवराज माली और उसके साथियों द्वारा किए जाने की रंजिश में उन्होंने युवराज माली के पिता रवि माली की हत्या की।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा जांच के दौरान और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

गिरफ्तार आरोपी-
- अजय वर्मा (31), निवासी नरसिंहपुरा, मंदसौर
- आशीष वर्मा (29), निवासी नरसिंहपुरा, मंदसौर
- संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला वर्मा (25), निवासी जोगीखेड़ा, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर
- एक नाबालिग आरोपी

कार्रवाई में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE