BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 11:19 am
BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला, नीमच पुलिस महकमे में तबादलों की लिस्ट जारी, इन थानों की कमान बदली, कई अफसरों को भेजा लाइन, आदेश से विभाग में मची हलचल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार कार्यवाहक निरीक्षक भीमसिंह सिसोदिया को थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर से हटाकर पुलिस लाइन नीमच भेजा गया है। वहीं, उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर को थाना जीरन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार कार्यवाहक उप निरीक्षक विपिन मसीह को रामपुरा थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन नीमच पदस्थ किया गया है। उनकी जगह उप निरीक्षक निलेश सोलंकी, जो सरवानिया महाराज चौकी प्रभारी थे, को रामपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गोपाल तनान को जीरन से स्थानांतरित कर सरवानिया महाराज चौकी प्रभारी (थाना जावद) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE