BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 4:27 pm
KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान कर प्राचीन जल स्रोत की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के तहत छतरपुर जिले के राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा की उपस्थिति में किया गया। नवांकुर संस्था रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी के तत्वावधान में विक्रमपुर सेक्टर के राजनगर स्थित गोकुलन बाग की प्राचीन बावड़ी पर श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।


इस दौरान मातृशक्ति ने बावड़ी परिसर में रंगोली सजाई और गुब्बारों व फूल-मालाओं से जल स्रोत को सजाया। इसके बाद बावड़ी का पूजन कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ष्जल है तो कल हैष् के नारे लगाकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन कर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करना है। वहीं संस्था अध्यक्ष भरत यादव ने जल संरक्षण, जल संचयन और जल प्रदूषण रोकने के उपायों पर जानकारी दी।


कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के पदाधिकारी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE