BREAKING NEWS
अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक.. <<     KHABAR : पीएम आवास का सपना लेकर दुनिया छोड़ गए.. <<     छतरपुर में 'जल गंगा संवर्धन अभियान',राजनगर की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 12:23 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में उठा मिधिली तूफान एमपी के कई जिलों में फिर कराएगा झमाझम, जानिये आगामी एक सप्ताह कैसा रहेगा मालवा में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में बढ़ते दिनों के साथ ठंडक में भी इजाफा हो रहा है। प्रदेशभर में तेजी के साथ ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से उठे मिधिली तूफान और उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आगामी 24 व 25 नवंबर को एमपी के कई जिलों में बादल छाने की संभावना जताई है। 

मौसम केंद्र के फोरकास्ट इंचार्ज डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मिधिली तूफान उठा है। वहीं उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से एमपी में आगामी 24 व 25 नवंबर को मौसम बदला रहेगा। आगामी 2 दिन प्रदेश की राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे। 26 व 27 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी हल्की बारिश का अनुमान है। मालवा के जिलों में भी मौसम के इस बदलाव का असर दिखाई देगा। इसके कारण अगले एक हफ्ते तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है।

प्रदेश के इन जिलों में लगातार गिर रहा पारा-
शनिवार को प्रदेश के 18 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ। इनमें छिंदवाड़ा, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, रीवा, सतना, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, मलाजखंड, इंदौर, रायसेन, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE