BREAKING NEWS
अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक.. <<     KHABAR : पीएम आवास का सपना लेकर दुनिया छोड़ गए.. <<     छतरपुर में 'जल गंगा संवर्धन अभियान',राजनगर की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 12:31 pm
KHABAR : विधानसभा चुनाव के तहत मतदान संपन्न, ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनें पहुंची स्ट्रॉंग रूम, अब 3 दिसंबर को साफ होगी प्रत्याशियों के भाग्य की स्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कल शुक्रवार 17 नवंबर को हुए मतदान में इस्तेमाल की गई सभी आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में बने स्ट्रॉंग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।

मतदान सामग्री की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्ट्रॉंग रूम को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों और उम्मीदवारों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सील किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मिशा सिंह तथा आठों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे । स्ट्रॉंग रूम को निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों, उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में 3 दिसंबर को मतगणना प्रारंभ होने के पहले खोला जायेगा । स्ट्रॉंग रूम को आज सुबह-सुबह सील करने के बाद इसके चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है । स्ट्रॉंग रूम के मुख्य द्वार पर केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जगह-जगह लगे सीसीटीव्ही कैमरे से भी स्ट्रांगरूम की निगरानी की जा रही है।

ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों को स्ट्रॉंग रूम में सुरक्षित रखने के बाद ऐसे सभी मतदान केन्द्रों के अभिलेखों की संवीक्षा की गई जहां औसत से 15 प्रतिशत अधिक या कम मतदान हुआ है अथवा जहां मतदान को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थी । संवीक्षा में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह, आठों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा उम्मीदवार एवं उनके निर्वाचन अभिकर्त्ता मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE