BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 2:22 pm
KHABAR : जलवायु परिवर्तन पर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, प्रदूषण के रोकथाम व उपायों के बारे में दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं नियंत्रण कार्यकम के अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।       
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण में प्रदूषण एवं बचाव एवं नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया एवं विभिन्न प्रदूषण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रदूषण के कारण एवं उनसे होने वाले खतरनाक प्रभावों और उनको नियंत्रित करने वाले रोकथाम व उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। चिकित्सकों को डॉ अंकित चाण्डक जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा डॉ रुचिरा उईके एपीडियोमिलॉजिस्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। 
ज्ञात हो कि प्रदूषण के कारणों में जीवाश्म ईंधन का जलना, ऑटोमोबाईल, कुषि गतिविधियां, कारखाने एवं उद्योग, खनन गतिविधियां, घरेलू स्रोत आदि पर जानकारी दी गई। प्रभाव में रोग, ग्लोबल वार्मिंग, अम्ल वर्षा, ओजोन परत, रिक्तिकरण, जानवरों पर प्रभाव पर प्रशिक्षित किया गया। स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया कि हृदय रोग, फेफड़ो का कैंसर, बच्चों के शारीरिक विकास में बाधा, मानसिक रोग, रक्त का विषेला होना, बालों का झड़ना, एलर्जी एवं संकमण, गले में खरास एवं दर्द शामिल है एवं जरूरी जानकारी प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE