BREAKING NEWS
BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 3:24 pm
REPORT : कलेक्टर की पहल पर नोटरी वाली संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शीतल नगर और मालवीय नगर में हुआ कार्य प्रारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर इंदौर में नागरिकों को उनकी संपत्ति का वास्तविक मालिकाना हक दिलाने के लिये पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में अनुकरणीय अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत शहर के ऐसी अवैध कॉलोनियां जिन्हे राज्य शासन के निर्देशानुसार वैध किया गया है,वहां के रहवासियों की संपत्ति की रजिस्ट्री कराई जायेगी।

इसके लिये अभी पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर यह कार्य वार्ड नम्बर 31 में स्थित शीतल नगर रेडिसन होटल के पास तथा वार्ड नम्बर 30 में स्थित मालवीय नगर हेतु किया जायेगा। इन स्थानों पर बेहतर परिणाम प्राप्त होने के उपरांत अन्य क्षेत्रों में भी बढाया जा सकेगा। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा आम जनता के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि- कई वर्षों से अविवादित सम्पत्ति की नोटरी के माध्यम से मालिक बने आमजन को अब नगर पालिका की सम्पत्ति कर रसीद तथा असेस्मेंट के आधार पर पंजीयन कार्यालय में अपने दस्तावेज का पंजीयन कराया जा सकेगा। ऐसे भूस्वामी जिनके पास मालिकाना हक की पुरानी नोटरी है वे उसके आधार पर आगे के दस्तावेज जैसे दान, विक्रय, सहस्वामी आदि दस्तावेज पंजीयन कार्यालय में पंजीयन करा सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE