BREAKING NEWS
BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 3:47 pm
BIG NEWS : एमपी में 24 घंटे खुलेंगे बाजार, श्रम विभाग ने कानून में बदलाव का तैयार किया प्रस्ताव, आमचुनाव ख़त्म होते ही लिया जाएगा एक्शन, पढ़े खबर    

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश भी जल्द ही उन राज्यों की पंक्ति में शामिल हो जाएगा, जहां बाजार 24 घंटे खुले रहते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे कई प्रदेशों में बाजार 24 घंटे खुले रहते हैं। प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 24 घंटे उद्योग, माल, रेस्टोरेंट और प्रमुख बाजारों को खोलने का निर्णय होने जा रहा है। इसके लिए श्रम विभाग ने दुकान स्थापना नियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार दुकान स्थापना नियम में संशोधन करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। इसका प्रस्ताव मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देशन में श्रम विभाग ने तैयार कर लिया है। लोकसभा चुनाव की आर्दश आचार संहिता हटने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार श्रम कानूनों में संशोधन करके उन्हें सरल किया गया है।
उनके अनुसार कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 24 घंटे काम होता है। सरकार की सोच है कि कुछ नियम को सरल करने से न केवल व्यवस्था बेहतर हो सकती है, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में मॉल और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रहते हैं।
इसी मॉडल को देखते हुए मध्य प्रदेश में भी मॉल, रेस्टोरेंट, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र समेत उद्योगों को 24 घंटे खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस संबंध में श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को विश्वास में लेकर ही प्रस्ताव तैयार करवाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE