BREAKING NEWS
BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 2:21 pm
KHABAR : सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें राजस्‍व अधिकारी- कलेक्‍टर, पढ़े खबर 

Share On:-

राजगढ़। सीएम हेल्‍पलाईन कि शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें। राजस्‍व अधिकारी पीएम किसान सम्‍मान निधि, भू-अर्जन कि शिकायतों का भी समय सीमा में निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हर्ष दीक्षित ने कलेक्‍टोरेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर शिवप्रसाद मण्‍डराह, संयुक्‍त कलेक्‍टर रत्‍नेश श्रीवास्‍तव भी मौजूद रहें।
बैठक में उन्‍होंने प्रभारी जेएसओ व नायब तहसीलदार मलावर द्वारा खादय विभाग की शिकायतों का संतुष्‍टी पूर्वक कार्य न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के‍ निर्देश दिए। कलेक्‍टर हर्ष दीक्षित ने पीएचई व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी पानी की समस्‍या हो, वह तत्‍काल हैण्‍डपम्‍प या ट्यूबवेल कि व्‍यवस्‍था कर आमजन को समय पर पानी उपलब्‍ध हो यह सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी ब्‍यावरा ने बताया कि ब्‍यावरा के सभी वार्डो में वर्तमान स्थिति में 71 ट्यूबवेल चालू है। साथ ही 30 से 40 टेंकर प्रतिदिन वार्डो में सप्‍लाई कर रहे है। बैठक में कलेक्‍टर दीक्षित ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, तहसीलदार व सीएमओ को निर्देशित किया कि हाईवे पर हो रहें अवैध अतिक्रमण को एक सप्‍तहा में हटाए।
इस अवसर पर बैठक में सभी विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE