नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लालमाटी की धरा नीमच पहुंच चुके हैं। सीएम का विमान अब से कुछ ही देर पहले हवाई पट्टी पर उतरा हैं। यहां से सीएम यादव कार से नीमच के लिए रवाना हुए हैं। शहर के बस स्टेंड से सीएम का रोड शो कुछ ही देर में शुरू होगा।
हवाई पट्टी पर सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारु, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, राकेश भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मदन धनगर, अजय तिवारी, हेमंत हरित सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सीएम डॉ यादव का पुष्पगुच्छों से स्वागत अभिनन्दन किया।