BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 3:46 pm
REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, आधार कार्ड ने खोला पहचान का राज, शामगढ़ की पंकज के रूप में हुई शिनाख्त, फिर जुड़ा उरई कनेक्शन, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ़/उरई। उत्तर प्रदेश के उरई रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसका संबंध मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ से होने की जानकारी मिली।

उरई पुलिस ने पहचान के लिए शामगढ़ पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शामगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आधार कार्ड संबंधी जानकारी साझा करने के साथ पाटीदार कॉलोनी वार्ड-8 में जांच की। जांच में पता चला कि मृतका के पति भगवान दीन अहिरवार करीब पांच वर्ष पूर्व शामगढ़ स्थित एक वेयरहाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उस दौरान दोनों पति-पत्नी शामगढ़ में रहते थे, इसलिए महिला का आधार कार्ड शामगढ़ का बना हुआ था।

पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वर्तमान में भगवान दीन अहिरवार अपनी पत्नी पंकज अहिरवार के साथ उत्तर प्रदेश के उरई में ही निवास कर रहे थे।

शामगढ़ पुलिस ने महिला की मृत्यु की सूचना उसके पति को दी, जिसके बाद वे परिजनों के साथ उरई पहुंच गए। उरई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE