BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 3:09 pm
KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर सियासी घमासान, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का तीखा हमला- ‘सनातन विरोधी यात्रा’ बताया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में राम मंदिर और सनातन से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है।

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी यात्रा को “सनातन विरोधी” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने अतीत में राम मंदिर निर्माण और कारसेवा का विरोध किया था तथा अब यह यात्रा केवल राजनीतिक उद्देश्य से निकाली जा रही है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर के विरोध में थे, वही अब अयोध्या यात्रा के नाम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में यह भी कहा कि यह यात्रा “चंदे के हिसाब-किताब” से जुड़ी है और इसे राजनीतिक स्टंट बताया।

उन्होंने दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में धार्मिक भावनाओं से जुड़ना चाहते हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए भी पदयात्रा करें।

वहीं दूसरी ओर, दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर कहा है कि वे राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में पारदर्शिता और हिसाब-किताब की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदा संग्रह में अनियमितताओं की जांच जरूरी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि उन्होंने स्वयं भी राम मंदिर के लिए ₹1,11,000 का चंदा दिया था और अब वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

फिलहाल इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE