नीमच। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मंगलवार, 7 जुलाई को नीमच जिले के हर्कियाखाल स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल गहलोत सुबह 8 बजे नागदा से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10.30 बजे हर्कियाखाल पहुंचेंगे। यहां वे श्री बालाजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
दर्शन-पूजन के उपरांत राज्यपाल सुबह 11 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे।