BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 4:34 pm
BIG NEWS : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय कार्यकाल आज पूरा, नए राज्यपाल को लेकर बढ़ी चर्चाएं, मुख्यमंत्री ने लोकभवन पहुंच की मुलाकात, आज दिल्ली जाएंगे सीएम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति भवन की ओर से अब तक उनके कार्यकाल के विस्तार या नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में नए राज्यपाल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


इधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं और उनके रात में वहीं रुकने का कार्यक्रम है। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल की नियुक्ति सहित अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 29 जून को लोक भवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की थी। इसके बाद 2 जुलाई को संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी राज्यपाल से भेंट की थी। इसी बीच दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार के चयन को लेकर भी मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।


8 जुलाई 2021 को संभाली थी जिम्मेदारी
मंगुभाई छगनभाई पटेल ने 8 जुलाई 2021 को मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनकी नियुक्ति का आदेश 6 जुलाई 2021 को जारी हुआ था। गुजरात से आने वाले मंगुभाई पटेल लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और गुजरात सरकार में मंत्री तथा वर्ष 2014 में गुजरात विधानसभा के कार्यकारी उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम और जागरूकता अभियान पर जोर दिया। इस दिशा में मध्य प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की।


आनंदीबेन पटेल दो बार संभाल चुकी हैं अतिरिक्त प्रभार
मध्य प्रदेश में इससे पहले आनंदीबेन पटेल दो बार राज्यपाल की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पहली बार वे 23 जनवरी 2018 से 29 जुलाई 2019 तक राज्यपाल रहीं। इसके बाद लालजी टंडन ने 29 जुलाई 2019 से 30 जून 2020 तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके निधन के बाद 1 जुलाई 2020 से 7 जुलाई 2021 तक आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहते हुए मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।


पांच वर्ष का होता है कार्यकाल
संविधान के अनुसार राज्यपाल का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 7 जुलाई को पूरा हो रहा है। अब सभी की नजरें राष्ट्रपति भवन के अगले निर्णय पर टिकी हैं कि उन्हें कार्यकाल विस्तार दिया जाएगा या मध्य प्रदेश को नया राज्यपाल मिलेगा।


मंगुभाई पटेल पिछले करीब 15 वर्षों में उन चुनिंदा राज्यपालों में शामिल हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश में अपना पूर्ण पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया है। इससे पहले रामनरेश यादव ने 8 सितंबर 2011 से 7 सितंबर 2016 तक राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE