नीमच। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल द्वारा “एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नीमच जिला वक्फ कमेटी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह पौधारोपण हज़रत चांद शाह वली की मजार परिसर में किया गया, जहां विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वक्फ कमेटी के सदर फिरोज पठान, सचिव सादिक हुसैन, शाहबाज शेख, नय्यर पठान, वसीम चौधरी तथा समाजसेवी मौलाना शकील कुरैशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ लगाना न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।