नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीमच हेलीपैड से रवाना होकर शहर के बस स्टेण्ड पहुंच गए हैं। यहां से रथ में सवार होकर सीएम शहर के मुख्य मार्गो से रोड शो करते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगे। जहां आमसभा को संबोधित करेंगे।
रोड शो के दौरान सीएम के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध माधव मारु, विधायक चंदरसिंह सिसोदिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। कई जगह सीएम के काफिले का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा हैं।