BREAKING NEWS
लखनऊ हादसे के बाद मुरैना के कोचिंग सेंटरों.. <<     KHABAR : मुरैना में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, पुल.. <<     BIG NEWS : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय.. <<     खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2024, 6:24 pm
NEWS : आपात स्थिति से निपटने हेतु हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लान्ट मे हुई माॅकड्रील, बचाव एवं स्थिति पर काबू पाने की उपयुक्त तथा त्वरित कार्यवाही, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौडगढ़। माॅकड्रील के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिंक के चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर में शुक्रवार को प्रातः 11.26 बजे पायरो प्लांट स्थित प्रोपेन स्टोरेज एरिया में गैस लिकेज़ की सूचना दी गई। जिस पर जिंक प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने तुरन्त हरकत में आकर बचाव एवं स्थिति पर काबू पाने की उपयुक्त तथा त्वरित कार्यवाही शुरू की।
भारत सरकार के नेशनल डिजास्टर मेनेजमेंट आथोरिटी के तहत हिन्दुस्तान जिंक की ईकाई चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर में प्रोपन स्टोरेज एरिया में आफसाईट इमरजेंसी रेस्पोन्स ड्रील लेवल 3 किया गया। सबसे पहले प्रोपेन एरिया में लिकेज़ की सूचना पर जिंक प्रशासन की फायर ब्रिगेड एवं एम्बूलेंस के साथ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच तुरन्त बचाव एवं नियंत्रण की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही लोकेशन हेड कमोद सिंह, पायरो यूनिट हेड के बालामुर्गन, पायरो डिप्टी यूनिट हेड चण्डीदास, सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार, ओपरेशन हेड टीवीएसएस नागाराजु ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया एवं तुरंत जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना देने के साथ ही नजदीक के उद्योग बिरला सिमेन्ट वर्क्स, आईओसीएल जालमपुरा से मदद मांगी गई। इसी बीच माॅक ड्रील के तहत लीकेज़ पर काबू पाने के लिए कारखानें में उपलब्ध साधनों स्प्रींकलर सिस्टम, फायर ब्रीगेड, फायर हाईड्रेन्ट मोनिटर से पानी का क्लाउड बनाकर प्रोपेन को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। बाहरी सहायता मिलने से पूर्व ही जिंक प्रशासन द्वारा स्थिति पर काबू पा लिया गया। इस बीच तहसीलदार गंगरार पुष्पेंद्र सिंह राजावत, पुलिस उपअधीक्षक करण सिंह, चंदेरिया थानाधिकारी संजय शर्मा, पुलिस जाब्ता, बिरला सिमेन्ट एवं नगर परिषद की फायर ब्रिगेड, बिरला सिमेन्ट की एंबुलेंस मय दल, श्री सांवलिया जी सामान्य चिकित्सालय की एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति एवं तैयारियों का जायजा लिया। हिन्दुस्तान जिंक के सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार ने अधिकारियों को सारे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

माॅक ड्रील के दौरान आईओसीएल उपप्रबंधक सुरक्षा दिप्ती मूंदडा, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर से अनूप केआर, विजय नलवाया,सुनील कुमार,सांकेत जैन, बीके प्रसाद, अभिषेक कोठारी, जीवितेश उपाध्याय, विनय, शुभम साहू, छायांक देशमुख, उषा शर्मा, मीनाक्षी कुमावत, दीपक जैन, पंकज जैन, श्यामसुदंर सोनी, पद्मलोचन सियाल, पिनल प्रजापति, भगवती पालीवाल उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE