नीमच। नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर हमेशा जागरूक व सक्रिय नीमच नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में नगरपालिका अमले ने एक बार फीर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नीमच आगमन पर स्वच्छता की अनूठी मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री के नीमच से प्रस्थान करने से पूर्व ही मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ के निर्देश व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित के मार्गदर्शन में नपा के सफाई अमले में फव्वारा चौक से लेकर दशहरा मैदान तक जिस मार्ग से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा उस मार्ग को कचरा मुक्त कर दिया।
शुक्रवार 23 फरवरी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रोड़ शौ नीमच में फव्वारा चौक से दशहरा मैदान तक हुआ। जिस-जिस रास्ते से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा उस मार्ग को शहरवासियों ने काफिले पर पुष्प वर्षा कर फुलों से पाट दिया। किन्तु नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के निर्देश पर नपा के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा की देखरेख में स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, अशोक अहीर, स्वच्छता की विशेष टीम को टीम प्रभारी अविनाश घेंघट के साथ टैगोर मार्ग पर लेकर पहुँचे व सड़क पर बिखरे फूलों व अन्य कचरे को तत्काल उठवाना प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा था वैसे-वैसे पीछे सफाई अमला सफाई कार्य में जुटता दिखाई दिया और मुख्यमंत्री के नीमच से प्रस्थान करने से पूर्व ही फव्वारा चौक से विजय टॉकीज चौराहा तक की सड़के साफ सुथरी दिखाई देने लगी। मुख्यमंत्री के प्रस्थान पश्चात नपा का सफाई अमला कार्यक्रम स्थल पर सफाई करता नजर आया। शहरवासी नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के निर्देश पर चलाये गये इस अनूठे सफाई अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते देखे गये।