खजुराहो। 50 वें नृत्य समारोह के प्रथम दिवस कत्थक कलाकारों के लिए ऐतिहासिक रहा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में 1484 कत्थक कलाकारों की 16 मिनट की प्रस्तुति को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ।
पूर्व में यह रिकॉर्ड 1204 कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति द्वारा बनाया गया था। इसी ऐतिहासिक प्रस्तुति में द नोबल पब्लिक हाई स्कूल खरगोन की कक्षा सातवीं की छात्रा तनिष्क अनिल रघुवंशी द्वारा गुरु गौरी देशमुख के सानिध्य में सहभागिता कर विशिष्ट सम्मान प्राप्त किया गया। तनिष्क द्वारा इस सम्मान का श्रेय अपनी गुरु गौरी देशमुख को दिया गया। शाला द नोबल पब्लिक हाई स्कूल द्वारा कथक गुरु गौरी देशमुख एवं छात्रा तनिष्क रघुवंशी का सम्मान किया गया। शाला प्राचार्य श्रीमती वर्षा अनिल रघुवंशी, विद्यालय समिति एवं विद्यालय स्टाफ, शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं ने कत्थक कलाकार तनिष्क के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।