खनियांधाना। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बनियानी में पुलिस टीम पर हमला करने बाले दो आरोपियों को मायापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम बनियानी गांव में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान शिकायतकर्ता और उसके परिवार ने पुलिस टीम पर लाठी कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया था इस घटना में आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक व वाहन का चालक घायल हो गये थे जिसके साथ ही वाहनों की भी तोड़फोड़ कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे पुलिस घटना के बाद से ही लगातार आरोपियों तलाश कर रही थी पर आरोपियों को नही पकड़ पा रही थी तब एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में तीन थानों की पुलिस की टीमें बनाई गई और आरोपियों की तलाश की और मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई तो दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली जिसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।