BREAKING NEWS
मुरैना नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी.. <<     लखनऊ हादसे के बाद मुरैना के कोचिंग सेंटरों.. <<     KHABAR : मुरैना में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, पुल.. <<     BIG NEWS : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय.. <<     खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 12:04 pm
BIG NEWS : सिंधिया के खेल महोत्सव पर केपी यादव का मिनी मैराथन, गुना लोकसभा सीट पर दो सांसदों की जोर आजमाइश, अब करा रहे सांसद खेल स्पर्धा, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पिछले दिनों आयोजित कराए गए खेल महोत्सव के बाद अब लोकसभा सांसद केपी यादव मिनी मैराथन का आयोजन कराने जा रहे हैं। गुना में इस मैराथन का आयोजन रविवार को होगा। पीजी कॉलेज के खेल प्रशाल में यह मिनी मैराथन आयोजित होगी। गुना संसदीय क्षेत्र एकमात्र ऐसा क्षेत्र हैं जहां के राज्यसभा और लोकसभा सांसद, दोनों इस क्षेत्र में सक्रिय हो कर इस तरह के आयोजन करा रहे हैं। इन आयोजनों को लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।


बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट के तीनों जिलों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराया था। इस खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में वह तीनों जगह खुद उपस्थित रहे थे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था। जिला स्तरीय कार्यक्रम गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में हुए थे। इस दौरान सिंधिया न केवल खिलाड़ियों से मिले, बल्कि खुद भी फील्ड पर उतरकर कुछ खेलों में भाग लेते नजर आए थे। कई प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले भी उन्होंने देखे थे। उनके इन आयोजनों को देखते हुए राजनैतिक जानकारों का कहना था कि संभवतः वह गुना सीट से लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं।


केपी यादव ने कराईं भजन संध्याज्योतिरादित्य सिंधिया के खेल महोत्सव के बाद क्षेत्रीय सांसद केपी यादव ने भी इन तीनों जिलों में आयोजन कराए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत अशोकनगर जिले से हुई। वहां मुंगावली में और अशोकनगर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके बाद शिवपुरी जिले में भजन संध्या आयोजित की गई। इस उत्सव का समापन गुना में हुआ। इस कार्यक्रम का नाम ’मेरे राम, मेरा राष्ट्र’ दिया गया है। इसमें भजन गायक अजय भाई की प्रस्तुति हुई। केपी यादव खुद इन आयोजनों में शामिल हुए और भजनों पर झूमते नजर आए।


अब करा रहे सांसद खेल स्पर्धा
सांस्कृतिक महोत्सव के बाद अब सांसद केपी यादव खेल स्पर्धा करा रहे हैं। इसके तहत मिनी मैराथन का आयोजन कराया जा रहा है। अशोकनगर जिले में इसका आयोजन हो चुका है। इसमे बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। वहीं इस खेल स्पर्धा का दूसरा आयोजन रविवार को गुना में होने जा रहा है। आगामी दिनों में शिवपुरी में भी इसी तरह की खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को सांसद केपी यादव गुना पहुंचकर इसकी तैयारियों का जायजा भी लेंगे। रविवार को वह खुद इस मैराथन में शामिल हो सकते हैं।


बता दें कि गुना लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा आती हैं। इनमे शिवपुरी जिले की कोलारस, शिवपुरी और पिछोर, गुना जिले की बमोरी और गुना, अशोकनगर जिले की मुंगावली, चंदेरी और अशोकनगर विधानसभा शामिल हैं। भले ही चुनाव लड़ने को लेकर सिंधिया ने कोई स्पष्ट इशारा नहीं दिया, लेकिन उनके लंबे दौरे ने इस चर्चा को जरूर जन्म दे दिया है कि वे इसी इलाके से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सिंधिया के दौरे को लेकर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा में जब वो राजनीति कर रहे हैं, तो उनका जो कांग्रेसी तरीका था कि पहले उन्हें पता होता था कि वो कहाँ से लड़ना है। लेकिन, अभी उनका दोनों जगह(गुना और ग्वालियर) से नाम चल रहा है।


दिनेश गुप्ता बताते हैं कि ग्वालियर में भी उन्होंने काफी काम किये, तब ये अनुमान लगाया गया कि वो ग्वालियर से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, पिछले दिनों जो दौरा हुआ(गुना लोकसभा का) तो ये लग रहा है कि वो गुना वापस आना चाहते हैं, या गुना-शिवपुरी से लड़ना चाहते हैं। चेहरा तो वो लोकसभा चुनाव के ही हैं। 2019 की जो परिस्थितियां थीं, उसमे वो चुनाव हार गए। एक झटका तो उन्हे लगा था। अब यदि पार्टी तैयार होगी, क्योंकि एक सिटिंग एमपी का टिकट बदलना है तो पार्टी के हाई लेवल पर तय होगा कि सिटिंग एमपी को बदलना है, फिर सिंधिया को वहां से लड़ाना है, तो वो अपनी तैयारी करेंगे। अपनी फील्ड तो बनाएंगे, लोगों से संपर्क तो करेंगे, क्योंकि एक संपर्क टूटा हुआ था बहुत दिनों से। जैसे पहले उनके चुनावी दौरे होते थे, एक तो कोरोना के कारण वह नहीं हुए। फिर एक दलबदल की जो स्थिति बनी, इसलिए विधानसभा चुनाव में भी वो बहुत एक्टिव थे और अब लगातार दौरे कर रहे हैं। इस समय उनका कॉन्फिडेंस लेवल तो हाई है कि पार्टी उनको फिर से कह सकती है कि लोकसभा लड़ना है।


गुना लोकसभा से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लड़ने की ज्यादा संभावनाएं इसलिए भी हैं, क्योंकि ग्वालियर उनके लिए राजनैतिक रूप से उतना आसान नहीं है। उन्होंने पिछले चुनाव गुना लोकसभा से ही लड़े हैं। ऐसे में यहां उनके पास भाजपा के साथ खुद की एक व्यक्तिगत टीम भी है, जो पिछले चुनावों में उनके लिए काम करती रही है। वह टीम उनके साथ भाजपा में आ गयी है। बूथ से लेकर जिले तक के नेताओं की उनके पास एक टीम है, जो उनके लिए काम करती है।


वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गुप्ता कहते हैं कि सिंधिया के पास दो ही सीट हैं- गुना और ग्वालियर। दोनों ही जगह वर्तमान में भाजपा के सांसद हैं। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर और गुना में केपी यादव। विवेक शेजवलकर मूल भाजपा से आते हैं। वह पार्टी लाइन के नेता हैं। उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है, जिससे पार्टी को किसी भी मुश्किल का सामना करना पड़ा हो। ऐसे में सिंधिया के लिए पार्टी उनका टिकट काटेगी, इसकी संभावना थोड़ी कम है। वहीं केपी यादव कांग्रेस से भाजपा में आये हैं। अक्सर अपने बयानों को लेकर पार्टी को मुश्किल में डालते रहे हैं।सिंधिया से उनकी कड़वाहट किसी से छुपी नहीं है। सिंधिया पर वह लगातार बयानबाजी करते रहे हैं। कई बार संगठन को बीच में आना पड़ा। संगठन ने उनको समझाईश भी दी, लेकिन उसके बाद भी केपी यादव की तरफ से बयानबाजी होती रही है। इस वजह से सिंधिया के लिए ये सीट खाली करना पार्टी के लिए थोड़ा आसान है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE