BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता अंर्तगत वीडियों मेकिंग.. <<     REPORT : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को.. <<     KHABAR : चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : जिले में 13 मई को 1137 मतदान केंद्रो पर होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लोकसभा निर्वाचन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत.. <<     KHABAR : सामान्य प्रेक्षक सिद्दीकी व जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सावन कुंड और भयानक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपेट के लिए अस्थायी.. <<     VIDEO NEWS: #सांसद बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने क्यों.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 12:29 pm
KHABAR : सिंधी सेंट्रल पंचायत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, निर्वाचित सदस्यों ने दोहराया समाज सेवा का संकल्प, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। सिंधी सेंट्रल पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। जहां सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में शामिल हुए मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी, राजेन्द्र मनवानी अध्यक्ष म.प्र.सिन्धू भवन ट्रस्ट, बल्देव खेमानी अध्यक्ष साख सहकारी समिति, राजेश वाधवानी निदेशक सिन्धी साहित्य अकादमी, विशम्बर राजदेव अध्यक्ष सिन्धू विद्यालय का सम्मान किया गया।


समारोह में निवृत्तमान अध्यक्ष भगवानदेव ईसरानी का भी स्वागत किया गया और यह घोषणा की गई कि वे पंचायत के मुख्य सलाहकार होंगे। उन्हें अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया। यहां ईसरानी के साथ ही अन्य निवृत्तमान पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। विधायक भगवानदास सबनानी ने अध्यक्ष सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।


पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष किशोर तनवानी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक विवाद निवारण समिति की भी घोषणा की। स्वागत भाषण पंचायत अध्यक्ष ने दिया इसके अलावा निवृत्तमान अध्यक्ष ईसरानी और मुख्य अतिथि सबनानी का उद्बोधन भी हुआ।


निवृत्तमान अध्यक्ष ने एक नई परम्परा स्थापित कर नये अध्यक्ष को “सेवा, सद्भाव, सहकार“ के मंत्र स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर कार्यभार सौंपा। शपथ ग्रहण समारोह में सिंधी समाज के अनेक हस्तियों के साथ ही सिंधी समाज की मीडिया जगत की हस्तियां भी मौजूद थी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE